जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ 
//*जिलेबासियों हेतु महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी*//
*सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने जिलेवासियों हेतु जारी किए दिशा-निर्देश*
*सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक सख्त, हर स्तर पर निगरानी बढ़ाई गई*
*रात 12 से सुबह 5 तक पुलिस की पैनी नजर, अपराधियों में खौफ*
*बॉर्डर पर सख्ती, संदिग्धों की लगातार चेकिंग—मुखबिर तंत्र सक्रिय, पुलिस अलर्ट*
जिलेवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इनका पालन कर अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बनाएं।
*जिले वासियों हेतु सुरक्षा उपाय*:
*सीसीटीवी कैमरे लगवाएं:*
अपने घर, दुकान एवं आसपास के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
*नगदी एवं जेवरात की सुरक्षा:*
घर में केवल आवश्यक मात्रा में ही नगदी एवं आभूषण रखें। शेष संपत्ति को बैंक खातों एवं लॉकर में सुरक्षित रखें।
*घर खाली छोड़ते समय सावधानी:*
किसी विवाह, यात्रा या अन्य कार्यक्रम में बाहर जाते समय अपने विश्वसनीय पड़ोसी को सूचित करें।
साथ ही नजदीकी थाना/चौकी में भी जानकारी अवश्य दें।
*अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहें:*
किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बिना पहचान के घर में प्रवेश न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
*मजबूत ताले एवं सुरक्षा उपकरण:*
दरवाजों एवं खिड़कियों पर मजबूत ताले एवं सुरक्षा अलार्म सिस्टम का उपयोग करें।
*सोशल मीडिया पर सावधानी:*
यात्रा या घर खाली होने की जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से साझा न करें।
*रात्रि में सतर्कता:*
देर रात अनावश्यक बाहर निकलने से बचें एवं आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें।
*पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई*:
* जिले में *रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक* थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ चिन्हित सुनसान क्षेत्रों में सक्रिय गश्त की जा रही है।
* जिले की सीमाओं (बॉर्डर) पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
* मोबाइल वाहनों के माध्यम से क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
* राजपत्रित अधिकारियों को औचक निरीक्षण एवं थाना क्षेत्रों के भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं।
* सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की सतत निगरानी की जा रही है।
* क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।
* थाना क्षेत्र में रात्रि में घूमते व्यक्तियों से पूंछ ताछ की जा रही है एवं संदिग्धता की जाँच हेतु मोबाइल नंबर से साइबर के माध्यम से कराई जा रही है ।
* संभावित अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
*पुलिस अधीक्षक की नागरिकों से अपील*:
आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
*“सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज”* के संकल्प को मजबूत बनाएं।
*टीकमगढ़ पुलिस*
आपकी सुरक्षा, हमारा दायित्व
