Site icon desh 24×7

टीकमगढ़ के सहकारी स्कूलों में अफसर बने शिक्षक भविष्य से भेंट कार्यक्रम में 62 अधिकारियों ने छात्रों को सिखाए सफलता का मार्ग

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

*टीकमगढ़ के सरकारी स्कूलों में अफसरों ने ली क्लास: ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में 62 अधिकारियों ने छात्रों को सिखाए सफलता के सूत्र*

 

मध्य प्रदेश शासन और राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों में ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासन के 62 आला अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों की भूमिका निभाई और एक कालखंड तक विद्यार्थियों को अध्यापन कराया। इस कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम श्रीमती संस्कृति मुदित लिटोरिया, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने छात्रों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया, साथ ही भविष्य में करियर चुनाव, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आधुनिक खेती और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर प्रेरित किया। अधिकारियों की इस सक्रिय सहभागिता से छात्रों में भारी उत्साह देखा गया, जहां प्रशासन ने सीधे तौर पर बच्चों के बीच पहुंचकर न केवल उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया, बल्कि जिले में शिक्षा के प्रति एक जवाबदेह और सकारात्मक माहौल तैयार करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया है।

Exit mobile version