Site icon desh 24×7

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की सख्त पहल एलपीजी बुकिंग के नाम पर हो रहे आनलाईन फ्रांड से सावधान रहने की जिले वासियों से अपील

टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

 

SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई की सख्त पहल—LPG बुकिंग के नाम पर हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की जिलेवासियों से अपील

 

साइबर सुरक्षा के लिए टीकमगढ़ पुलिस की पहल—गैस बुकिंग फ्रॉड से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

 

नई तकनीकों से हो रही ऑनलाइन ठगी के प्रति आमजन को किया जा रहा जागरूक

 

साप्ताहिक साइबर एडवाइजरी के माध्यम से बढ़ाई जा रही सतर्कता

 

जिला टीकमगढ़ में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तरीय अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों से लोगों को अवगत कराने हेतु साप्ताहिक एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।

 

वर्तमान समय में साइबर ठग LPG गैस बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं। यह ठगी SMS, WhatsApp, सोशल मीडिया एवं फर्जी वेबसाइट लिंक के माध्यम से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को इनसे सतर्क रहने हेतु एडवाइजरी में बताई सावधानियों का पालन करने की अपील की है-

 

फ्रॉड का तरीका (Modus Operandi)

• गैस बुकिंग, लिमिटेड स्टॉक, डिस्काउंट ऑफर या कनेक्शन बंद होने जैसे भ्रामक संदेश भेजे जाते हैं

• फर्जी लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने के लिए दबाव बनाया जाता है

• APK फाइल डाउनलोड या QR कोड स्कैन करने को कहा जाता है

• OTP, PIN एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी मांगी जाती है

 

क्या करें (सुरक्षा उपाय)

• गैस बुकिंग केवल आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर से ही करें

• किसी भी भुगतान से पहले जानकारी की पुष्टि अवश्य करें

• केवल अधिकृत कस्टमर केयर नंबर से ही संपर्क करें

• संदिग्ध कॉल, नंबर या मैसेज को तुरंत ब्लॉक एवं रिपोर्ट करें

 

क्या न करें (सावधानियां)*ल

• किसी भी अनजान लिंक या फॉरवर्ड मैसेज पर क्लिक न करें

• SMS या WhatsApp में दिए गए निजी नंबरों पर कॉल न करें

• APK फाइल डाउनलोड करने से बचें

• OTP, PIN या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें

• WhatsApp या सोशल मीडिया पर आए ऑफर्स पर भरोसा न करें

 

साइबर स्कैम होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल में संपर्क करें ।

 

महत्वपूर्ण जानकारी

सरकारी एजेंसियां या गैस कंपनियां कभी भी WhatsApp या SMS के माध्यम से सीधे भुगतान की मांग नहीं करतीं। “जल्दबाजी” और “लुभावने ऑफर” बनाकर ठग लोगों को फंसाते हैं—इसलिए सतर्क रहें।

 

साइबर जागरूकता के लिए जुड़ें

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वे साइबर सुरक्षा संबंधी अपडेट एवं जागरूकता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहें—

 

• फेसबुक: SP Tikamgarh

• इंस्टाग्राम: SP Tikamgarh

• एक्स (ट्विटर): @SPTikamgarh

संदेश

“सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।”

 

टीकमगढ़ पुलिस

सतर्कता • सुरक्षा • जागरूकता — आपकी रक्षा हमारा संकल्प

Exit mobile version