Site icon desh 24×7

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार सतत कार्रवाई जारी

 SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार, सतत कार्रवाई जारी

 

जुआ-सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा:—37 प्रकरण, 76 आरोपी गिरफ्त में

 

₹1.04 लाख से अधिक मशरूका जप्त, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई

 

टीकमगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अवैध गतिविधियों की नियमित निगरानी रखने तथा प्रतिदिन की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

सुदृढ़ रणनीति, तेज कार्रवाई

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रत्येक थाना क्षेत्र में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित छापामार कार्रवाई कर रही हैं। इस समन्वित प्रयास से जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

 

जुआ फड़ों पर बड़ी कार्रवाई

 

वर्ष 2026 (अब तक) के दौरान जुआ फड़ों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए—

▪️ 23 प्रकरण दर्ज

▪️ 62 आरोपी गिरफ्तार

▪️ ₹97,190/- मशरूका जप्त

 

इन सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

 

सट्टा कारोबार पर भी सख्ती

 

इसी प्रकार सट्टा गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु—

▪️ 14 प्रकरण दर्ज

▪️ 14 आरोपी कार्रवाई के दायरे में

▪️ ₹7,105/- मशरूका जप्त

 

इन प्रकरणों में भी विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की गई है।

 

निरंतर निगरानी और कार्रवाई जारी

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सतत नजर रखें और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

टीकमगढ़ पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।

 

टीकमगढ़ पुलिस — सख्ती के साथ सुरक्षा, कानून का पूर्ण पालन

Exit mobile version