Site icon desh 24×7

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा किसानों के लिए आगजनी से बचाव संबंधी जारी एडवाइजरी

टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

 

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा किसानों के लिए आगजनी से बचाव संबंधी जारी की एडवाइजरी*

 

*पुलिस अधीक्षक का सभी थाना प्रभारियों को निर्देश:—जनचौपालों में किसानों को आगजनी से बचाव की दें जानकारी*

 

*खेतों में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए दिशा-निर्देश*

 

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने हेतु कहा गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आयोजित की जा रही *जनचौपाल में ग्रामीणों एवं किसानों* को खेतों में फसलों में आग लगने की संभावित घटनाओं से बचाव के संबंध में जागरूक करें। इस दौरान किसानों को आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देकर उन्हें सतर्क रहने हेतु भी प्रेरित किया जाए।

 

इसी क्रम में किसानों के हित में *पुलिस अधीक्षक* द्वारा *निम्नलिखित एडवाइजरी* जारी की जा रही है किसानों एवं ग्रामीणों से अपेक्षा है कि वे सभी इसमें बताए सावधानियों का पालन करेंगे-

 

🔹 *फसल आगजनी से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां:*

 

* फसल कटाई के दौरान या बाद में खेतों में सूखी पराली/अवशेष को खुले में न जलाएं।

* खेतों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ (सूखी घास, कचरा आदि) का अनावश्यक ढेर न लगने दें।

* बिजली के तारों या ट्रांसफॉर्मर के आसपास विशेष सावधानी बरतें।

* तेज गर्मी एवं हवा के समय खेतों में आग जलाने से पूर्णतः बचें।

* खेतों में पानी की व्यवस्था (टंकी/ड्रम) एवं प्राथमिक अग्निशमन साधन जैसे बाल्टी, फावड़ा आदि उपलब्ध रखें।

* खेतों की मेड़ों पर अग्नि-रोधी पट्टी (Fire Line) बनाकर आग फैलने से रोका जा सकता है।

* बच्चों को खेतों में माचिस या आग से खेलने से रोकें।

 

🔹 *आग लगने की स्थिति में क्या करें*:

 

* घबराएं नहीं और तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास करें (यदि सुरक्षित हो तो)।

* *तत्काल नजदीकी पुलिस थाना/चौकी एवं फायर ब्रिगेड* को सूचना दें।

 

* आसपास के लोगों को सूचित कर सामूहिक रूप से आग बुझाने का प्रयास करें।

* तेज हवा की दिशा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित स्थान पर जाएं।

 

*पुलिस अधीक्षक* द्वारा सभी किसानों से अपील की जाती है कि वे उपरोक्त सावधानियों का पालन करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करें, जिससे जन-धन की हानि को रोका जा सके।

 

*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।*

Exit mobile version