बहन की हत्या में संलिप्त दोनों सगे भाई गिरफ्तार
लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व निंयत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही/शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मिश्रित श्री विशाल गुप्ता के नेतृत्व में थाना संदना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 98/2026 धारा 103(1) बीएनएस की विवेचना व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण 1. महानन्द पुत्र राजकिशोर निवासी सतनपुर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर 2. शिवाकान्त उर्फ रमाकान्त पुत्र राजकिशोर निवासी सतनपुर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर को गेंधरिया पट्टी तिराहा व सतनपुर स्थित चने के खेत से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त महानन्द पुत्र राजकिशोर उपरोक्त कि निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे का सब्बल (बेलचा) व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद हुई है।
दिनांक 25.03.2026 को ग्राम लौली नहर पट्टी के पास मृतका मोनिका पुत्री राजकिशोर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सतनपुर थाना मछरहेटा जनपद सीतापुर का शव मिला था। प्राप्त तहरीरी के आधार पर थाना संदना पर मुकदमा अपराध संख्या 98/2026 धारा 103(1) बीएनएस उपरोक्त पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मृतका मोनिका हमारी सगी बहन थी हम इसे लड़को से फोन पर बात करने से रोकते थे हमारी बात नहीं मानती थी जो मन मर्जी आये करती थी इसलिए गुस्से में हमने सब्बल (बेलचा) से सर पर वार कर हत्या कर दी और लौली पुलिया के पास शव को फेंक दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर एवम् प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी।
नाम/पता अभियुक्तगण-
1. महानन्द पुत्र राजकिशोर निवासी सतनपुर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर
2. शिवाकान्त उर्फ रमाकान्त पुत्र राजकिशोर निवासी सतनपुर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 98/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना संदना जनपद सीतापुर
पुलिस टीम थाना संदना – थानाध्यक्ष श्री अरविन्द कटियार, का0 आलोक सिंह, का0 सुभान अली, का0 विजय चौधरी, का0 विनोद चाहर, का0 सुधांशु कुमार
