Site icon desh 24×7

हज 2026 की तीसरी किस्त 31 मार्च तक जमा करना अनिवार्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य से हज यात्रा पर जाने वाले सभी चयनित हज यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्देशित किया गया है कि हज वर्ष 2026 की तीसरी किस्त की राशि 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार तीसरी किस्त की राशि निर्धारित कर दी गई है। सभी हज यात्रियों को यह राशि तय प्रक्रिया के तहत समय सीमा के भीतर जमा करनी होगी।
उन्होंने आगे बताया कि हज यात्री तीसरी किस्त की राशि ऑनलाइन माध्यम या कोर बैंकिंग सिस्टम के जरिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
हज यात्रियों से अपील की गई है कि वे राशि जमा करने से पहले आवश्यक जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक
वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in या हज सुविधा मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर लें। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4049289 पर भी संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।
हज 2026 की तीसरी किस्त 31 मार्च तक जमा करना अनिवार्य रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य से हज यात्रा पर जाने वाले सभी चयनित हज यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्देशित किया गया है कि हज वर्ष 2026 की तीसरी किस्त की राशि 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार तीसरी किस्त की राशि निर्धारित कर दी गई है। सभी हज यात्रियों को यह राशि तय प्रक्रिया के तहत समय सीमा के भीतर जमा करनी होगी।
उन्होंने आगे बताया कि हज यात्री तीसरी किस्त की राशि ऑनलाइन माध्यम या कोर बैंकिंग सिस्टम के जरिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
हज यात्रियों से अपील की गई है कि वे राशि जमा करने से पहले आवश्यक जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक
वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in या हज सुविधा मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर लें। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4049289 पर भी संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।
Exit mobile version