दल्लीराजहरा / बालोद (छत्तीसगढ़)।जिला बालोद के व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा में 13 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत खंडपीठ क्रमांक-08 में विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित समाधान कर न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का बोझ कम करना है।
लोक अदालत में बैंक रिकवरी, श्रम विवाद, राजस्व प्रकरण सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुल 887 प्रकरणों को लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनमें से कई मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच लगभग 17,85,232 रुपये से अधिक की राशि पर समझौता हुआ।
इस अवसर पर खंडपीठ में न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री मनीष कुमार दर्रो (प्रस्तुतकार), श्री राजपाल साहू (स्टेनोग्राफर), श्री मणिशंकर देशमुख (सेंट्रल फाइलिंग), श्री विजय कुमार तुरकाने, श्री संजय चंद्राकर, श्री रमेश श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड-3), श्रीमती कमलेश्वरी गावरे (भृत्य) तथा श्री प्रीतम मुजार्य (आदेशिका वाहक) शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन पीठासीन अधिकारी, लोक अदालत खंडपीठ-08, व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा (जिला बालोद) के निर्देशन में संपन्न हुआ।
FacebookTwitterWhatsAppTelegramShare
Photo of Ramesh Mittal
Ramesh Mittal
Chief Editor, navabharatnews24.com
Website
भाजपा पार्षद बिरेन्द्र साहू के ऊपर असामाजिक तत्वों के द्वारा जानलेवा हमला, भाजपा मंडल ने कड़ी कार्यवाही हेतु थाने में सौपा ज्ञापन।
भाजपा पार्षद बिरेन्द्र साहू के ऊपर असामाजिक तत्वों के द्वारा जानलेवा हमला, भाजपा मंडल ने कड़ी कार्यवाही हेतु थाने में सौपा ज्ञापन।
Related Articles
राजहरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने तथा आम जगह पर शराब सेवन वाले 05 आरोपी को किया गिरफ्तार
December 21, 2023
गाड़ी ओवर टेक कर अपनी मौत को खुद दे रहे है आमंत्रण, दुर्घटना होने पर लगाते है शासन प्रशासन पर इल्जाम।
March 21, 2025
माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान कर होली मिलन समारोह मनाया।
March 25, 2025
राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान का तीसरा दिन
October 8, 2024
Recent
Popular
नेशनल लोक अदालत में 887 प्रकरणों की सुनवाई, 17.85 लाख से अधिक की राशि पर हुआ समझौता।
March 14, 2026
भाजपा पार्षद बिरेन्द्र साहू के ऊपर असामाजिक तत्वों के द्वारा जानलेवा हमला, भाजपा मंडल ने कड़ी कार्यवाही हेतु थाने में सौपा ज्ञापन।
March 12, 2026
अविवाहित युवती के साथ कई बार अवैध संबंध बनाकर गर्भवती कर गर्भपात करने के लिए दवाई खिला देने से युवती व नवजात शिशु की गई जान,आरोपी को 24 घंटे में किया गया गिरफ्तार।
March 12, 2026
भ
