जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ 

*पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीकमगढ़ पुलिस की अनुपयोगी सामग्री की नीलामी संपन्न — अंतिम बोली ₹7,31,000 पर हुई बिक्री*
*कंडम मोटर पार्ट्स, टायर-ट्यूब एवं अन्य सामग्री की पारदर्शी प्रक्रिया से नीलामी*
*निर्धारित अपसेट मूल्य से अधिक बोली प्राप्त होने पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई नीलामी*
टीकमगढ़। *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व* में तथा पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन से प्राप्त अनुमति के उपरांत टीकमगढ़ पुलिस की लंबे समय से अनुपयोगी एवं कंडम घोषित सामग्री की नीलामी प्रक्रिया *आज दिनांक 12 मार्च 2026* को पुलिस लाइन परिसर में नियमानुसार संपन्न की गई।
इस नीलामी में दिनांक 01 सितम्बर 2015 से 31 अगस्त 2025 की अवधि के दौरान पुलिस स्टोर में संधारित कंडम मोटर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, फ्लैप सहित अन्य अनुपयोगी सामग्री को शामिल किया गया था। नीलामी से पूर्व गठित समिति द्वारा सामग्री का परीक्षण एवं मूल्यांकन कर उसका अपसेट मूल्य निर्धारित किया गया था।
निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत नीलामी में उपस्थित ग्राहकों द्वारा खुली बोली लगाई गई। प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के पश्चात उक्त सामग्री की अंतिम एवं सर्वाधिक बोली *₹7,31,000 (सात लाख इकतीस हजार रुपये)* प्राप्त हुई, जिस पर नीलामी प्रक्रिया संपन्न की गई।
*नीलामी में शामिल सामग्री का विवरण*
*1. कंडम दो एवं चार पहिया वाहनों के मोटर पार्ट्स*
▪️ कुल संख्या : *5,361 नग*
▪️ कुल पुस्तकीय मूल्य : *₹55,93,541*
▪️ समिति द्वारा निर्धारित अपसेट मूल्य : *₹91,265*
*2. कंडम टायर, ट्यूब, फ्लैप आदि*
▪️ कुल संख्या : *1,458 नग*
▪️ कुल पुस्तकीय मूल्य : *₹52,29,419*
▪️ समिति द्वारा निर्धारित अपसेट मूल्य : *₹5,00,432.46*
*कुल योग*
▪️ कुल सामग्री : *6,819 नग*
▪️ कुल पुस्तकीय मूल्य : *₹1,08,22,960*
▪️ कुल अपसेट मूल्य : *₹5,91,697.46*
नीलामी प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के प्रचलित नियमों एवं वित्तीय शक्तियों की पुस्तिका 2025 (खण्ड-1) के प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि विभागीय अनुपयोगी सामग्री के समयबद्ध निस्तारण से प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिलता है।
*टीकमगढ़ पुलिस — पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध।*
*प्रेस विज्ञप्ति – जिला टीकमगढ़*
*दिनांक : 12 मार्च 2026*