रमज़ान-उल-मुबारक का मुकद्दस महीना अपने पूरे रूहानी जज़्बे के साथ जारी है। जामा मस्जिद दल्ली राजहरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी अक़ीदत (श्रद्धा) के साथ रोज़े रख रहे हैं और मस्जिदों में इबादत, तरावीह और कुरान की तिलावत का सिलसिला बड़े ही सुकून के साथ चल रहा है।

मोहम्मद इमरान राजा खान रिपोर्टर- देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद -9174400910
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष रमज़ान का महीना न केवल इबादत का केंद्र बना है, बल्कि यह सामूहिक एकता और आपसी सौहार्द का एक बड़ा जरिया साबित हो रहा है।
रमजान के महीने मे :
इबादत और अनुशासन: मस्जिदों में पांचों वक्त की नमाज़ और रात की विशेष नमाज़ (तरावीह) में अक़ीदतमंदों की बड़ी तादाद शामिल हो रही है। युवा और बच्चे भी पूरी शिद्दत के साथ रोज़ों का पालन कर रहे हैं।
* इंसानियत और खिदमत: इस पाक महीने में ‘ज़कात’ (दान) और ‘सदका’ के माध्यम से गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है। कई स्थानों पर सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है ।
* एत्तेकाफ की नियत: रमजान के आखिरी 10 दिनों (21वीं रात से ईद तक) में मस्जिद में रहकर अल्लाह की इबादत में खुद को पूरी तरह समर्पित करना है, जिससे 2 हज के बराबर सवाब मिलता है। यह इबादत और गुनाहों की माफी के लिए बेहद खास है, जिसमें दुनिया से कटकर इबादत, कुरान की तिलावत और जिक्र में समय बिताया जाता है।यदि जिस गाँव या शहर से एक व्यक्ति भी एतिकाफ में बैठता है, तो पूरी गाँव या शहर की तरफ से यह जिम्मेदारी पूरी हो जाती है और अल्लाह उस जगह को मुसीबतों से बचाते हैं। दल्ली राजहरा जामा मस्जिद से इस वक्त 5 बच्चो ने इत्तेकाफ़ की नियत की है |
* अमन और शांति की दुआ: तरावीह और इफ्तार के समय विशेष तौर पर मुल्क की तरक्की, खुशहाली और दुनिया भर में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।
* प्रशासन का सहयोग: दल्ली राजहरा मुस्लिम समुदाय ने स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है, जो बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना सहयोग दे रहे हैं |
* इस मौके पर दल्ली राजहरा मुस्लिम जमात के सदर (अध्यक्ष) ने कहा : “रमज़ान का महीना हमें धैर्य, संयम और दूसरों के दर्द को समझने का संदेश देता है। हमें खुशी है कि इस साल भी यह महीना समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारा फैला रहा है। हम सभी देशवासियों की खुशहाली, अमन और चैन के लिए दुआ करते है।”
