Site icon desh 24×7

लखीमपुर-खी

 

नवम रुद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का कलश यात्रा से शुभारंभ।

लखीमपुर-खीरी।विकासखंड मितौली के ग्राम पंचायत दतेली कलां में ब्रह्मदेव के स्थान पर नम श्री रूद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आज कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ।

कलश यात्रा में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे, कलश यात्रा ब्रह्मदेव स्थान से सदाशिव लीलाधारी जंगली नाथ मंदिर सरायन नदी से जल भरकर, नम श्री रुद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आरंभ हुआ। कार्यक्रम में नईमीशरण धाम से पधारे हुए महामंडलेश्वर ज्ञानी जी महाराज ने बताया रुद्र महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का कार्यक्रम पांच मार्च से आरंभ होकर के ग्यारह मार्च तक चलेगा। जिसमें विद्वान जनों द्वारा उपदेश प्रवचन कथा दिन में 12:00 बजे से 4:00 तक एवं रात में 7:00 से 11:00 बजे तक होगा। कार्यक्रम नैमिषाराण्य से महामंडलेश्वर ज्ञानी जी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।

विद्वान जनों में कथावाचक पंडित फलाहारी बाबा 6 मार्च 11 मार्च तक, साध्वी कीर्ति तिवारी नैमिष धाम से 5 मार्च से 11 मार्च तक, कथावाचक रामानुजाचार्य महाराज अयोध्या से 5 मार्च से 6 मार्च तक, कथावाचक श्रवण बाजपेई 6 मार्च से 8 मार्च तक, कथावाचक कृष्ण बिहारी वाजपेई 9 मार्च से 11 मार्च कथावाचक शुभम तिवारी 9 मार्च से 11 मार्च तक श्रीमद् भागवत महापुराण विराट संत सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पदुम प्रकाश, शैलेंद्र दीक्षित, अनुराग दीक्षित, सेवक राम मिश्रा, अवधेश कुमार श्री प्रकाश, अशोक कुमार दीक्षित महाराजआदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version