Site icon desh 24×7

प्रेस कांफ्रेंस में विधायक हरिशंकर खटीक ने निकाये आमजन के भायदे मध्य प्रदेश सरकार के बजट का पिटारा खोला

टीकमगढ़ रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

*। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरिशंकर खटीक ने मध्यप्रदेश बजट 2026 के गिनाए आमजन के फायदे, विष्लेषण में बताई योजनाएं। मध्यप्रदेश बजट 2026 में योजनाएं सीधे तौर पर गरीब किसान वर्ग को विकास से जोड़ती है एवं क्षेत्रीय विकास के लिए पर्यटन पर फोकस – हरिशंकर खटीक।*


टीकमगढ़। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय पर विधायक हरिशंकर खटीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश बजट 2026- 27 विषय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत उपस्थित रहे, साथ में भाजपा महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव व मनोज देवलिया, जिला उपाध्यक्ष विकास यादव व प्रजातंत्र गंगेले, मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, कार्यालय मंत्री शिवचरण उटमालिया, संध्या सोनी एवं आदित्य परमार, शुभम व्यास सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार गण उपस्थित रहे। जिसमें बताया गया मध्यप्रदेश बजट 2026 में मध्यम वर्ग और गरीब वंचित वर्ग के लिए सौगातें लेकर आया है एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में स्वर्णिम कदम बढ़ाने का कार्य यह बजट करता है। मुख्य वक्ता जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने वरिष्ठ पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 4 लाख 38 हजार 417 करोड़ का यह बजट पेश किया गया, जो वित्तीय वर्ष 2025- 26 की तुलना में 4% अधिक है। मध्य प्रदेश बजट 2026 -27 का बजट GYAN II ज्ञानी के सिद्धांत पर आधारित है। इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के साथ-साथ औद्योगीकरण एवं अधोसंरचना को भी जोड़ा गया है। इस प्रकार रोजगार सृजन, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, दीर्घकालिक विकास अब बजट की केंद्रीय धुरी होंगे।G मतलब गरीब कल्याण, अंत्योदय की अवधारणा को साकार करना सबसे गरीब व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना। Y युवा शक्ति युवाओं में कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शिक्षा, A अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि,N नारी शक्ति महिलाओं का सशक्तिकरण,I इंफ्रास्ट्रक्चर आधारभूत सुविधाओं का विकास सड़क बिजली पानी आदि,I इंडस्ट्री देश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने हेतु सुविधाएं उपलब्ध कराना। इस बजट में 200 नए सांदीपनी स्कूल खुल रहे है, भावांतर योजना अब दलहन और तिलहन पर भी लागू होगी, सड़कों में टीकमगढ़ जिले में भी सेंक्सन हुई हैं और काम चल रहा है एवं तीन पुल के टेंडर होकर कार्य चल रहा है, यह वर्ष मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के रूप में हम मना रहे हैं, सोयाबीन में भी भावांतर योजना का लाभ जोड़कर 28% वृद्धि हुई है, सरसों जो 5500 से ₹6000 था अब एमएसपी 6200 रूपए की जा रही है जिससे 80 लाख किसानों को फायदा होगा, उड़द पर बोनस पहले नंबर देश में रहा वहीं बान सुजारा बांध से जतारा एवं पलेरा में पेयजल के लिए आगे सुविधा रहेगी। कृषि विकास एवं किसानों के कल्याण के लिए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा 5 एचपी तक के कृषि पंप प्रेशर तथा एक घरेलू कनेक्शन को निशुल्क के विद्युत उपलब्ध कराने हेतु प्रतिपूर्ति के अंतर्गत 5276 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत 335 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सहकारी बैंक के माध्यम से कृषकों को आपातकालीन पर ब्याज अनुदान के अंतर्गत 720 रुपए करोड़ का प्रावधान। वहीं प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के अंतर्गत 3000 करोड़ की लागत से1 लाख सोलर सिंचाई पंप किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है और इस पर 90% सब्सिडी दी जा रही है। पशुपालन गतिविधियों के लिए 2364 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। पशुपालन विभाग में भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना व आचार्य विद्यासागर योजना के तहत बड़े स्तर पर सरकार द्वारा लोगों को पशुपालन के लिए और उन्हें व्यवसाय से जोड़ने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। गरीब कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ वर्ग के लिए 1691 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। लाड़ली बहना योजना के तहत हमारी बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए₹1500 महीने दिए जा रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना 2023 के अंतर्गत 23883 करोड़ का प्रावधान है, वहीं लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की अंतर्गत अब तक 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है इसके साथ ही योजना में 14 लाख 12 हजार बालिकाओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई है, इस योजना के लिए 1801 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। हम कई महिलाओं के लिए आवासीय सुविधा हेतु सखी निवास का निर्माणधीन कार्य प्रचलित है। अवसंरचना विस्तार के लिए प्रदेश में सड़क नेटवर्क मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, 21630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजनाको मंजूरी दी गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। सूर्य मित्र कृषक फीडर योजना के अंतर्गत लगभग 4000 मेगावाट की सोलर परियोजना चिन्हित की गई हैजिम किसानों एवं स्थानीय उधमियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पूंजीगत कार्यों में अधिक निवेश के लिए विभिन्न वित्तीय उपकरण जैसे इनविट ,रीट तथा वेंचर कैपिटल फंड आदि का उपयोग किया जाएगा। प्रदेश को अंतरिक्ष विज्ञान के नवीन क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश स्पेस तकनीकी 2026 का प्रभावी क्रियांवरण किया जाएगा,ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की स्थापना की दिशा में कार्यवाही प्रचलित है। नौ अन्य महाविद्यालयों को क्रमशः श्योपुर, मुरैना, खरगौन, अशोकनगर, गुना,बालाधाट, टीकमगढ़,सीधी और शाहजहांपुर में प्रारंभ की प्रक्रिया चल रही है जिसमें नई छात्रवृत्ति सुविधाओं के लिए महाविद्यालय की अनुबंध नियुक्तियां हो रही हैं। प्रधान मुख्यालय के उद्देश्य प्रदेश में कई शहरों में पीएम ई बस सेवा अंतर्गत कुल 972 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की स्वीकृति दी गई है और द्वारका नगर योजना अंतर्गत आगामी 3 वर्षों में 5000 करोड़ का निवेश लक्षित है। ग्रामीण विकास के लिए विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण ढांचा अंतर्गत सुविधाएं, अजीब का तथा प्रतिकूल मौसमी घटनाओं के प्रभावों को कम करने के कार्यों को भी सम्मिलित किया गया है इस योजना के अंतर्गत अब 100 दिन की स्थान पर 125 दिन का रोजगार उपलब्ध होगा। वर्ष 2026 -27 में 8000 किलोमीटर सड़कों का पुनः डामरीकरण, 600 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन तथा 89000 किलोमीटर सड़कों के संरक्षण का लक्ष्य है। वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर पौधारोपण कार्य के लिए नवीन योजना समृद्धिवन- वनवृद्धि से जन समृद्धि तथा निजी भूमि पर पौधारोपण कर कास्ठ की आवश्यकता की पूर्ति के माध्यम से आय का साधन बढ़ाने के लिए कृषि वानिकी योजना प्रस्तावित है । पर्यटन एवं संस्कृति को बढावा देने के लिए मध्य प्रदेश देश का पहला प्रतिशत जिसने ईको संवेदनशील जोनल मास्टर प्लान बनाने का कार्य प्रारंभ किया है । ओंकारेश्वर ,भोजपुर, सलकनपुर, रायसेन कला, जानापाहा, भेडाघाट से लेकर चौसठ योगिनी और नर्सिंग कला में रोप भी कार्य प्रस्तावित है। वही संघर्षत कुंभ मेले के लिए वित्त वर्ष 2026 27 के बजट में विशेष रूप से 3600 करोड़ का प्रावधान किया गया है वही देवी अहिल्या लोक और संस्कृति कल्पवृक्ष यात्रा के माध्यम से इतिहास को सजीव और भावपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Exit mobile version