Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया जनपद मे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस लाइन मे की गई पीस कमेटी की बैठक। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया    जनपद में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में की गयी पीस कमिटी की बैठक*

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा आज दिनांक 27.02.2026 को आगामी त्यौहारों एवं जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रेक्षागृह, पुलिस लाइन देवरिया में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि सभी पर्व एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में मनाए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन द्वारा कहा गया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महोदय द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर संभावित संवेदनशील बिंदुओं का निरीक्षण करें। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट पर सतर्क निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय ने सुरक्षा प्रबंधों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट एवं गश्त बढ़ाई जाएगी। उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर बल दिया।

बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं कमेटी सदस्यों से सुझाव भी प्राप्त किए गए, जिन पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

Exit mobile version