Site icon desh 24×7

लखनऊ/प्रयागराज उत्तर प्रदेश। शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगा दी रोक। लखनऊ/प्रयागराज उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगा दी रोक

लखनऊ/प्रयागराज से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है

जस्टिस जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया

कोर्ट ने दो मुख्य बातें कही

1 फैसला आने तक गिरफ्तारी नहीं होगी

2 शंकराचार्य जांच में सहयोग करें

शंकराचार्य ने कहा सच को सामने लाने के लिए नार्को टेस्ट सही जो भी उचित कदम हो उठाया जाए झूठ की उम्र लंबी नहीं होती सभी प्रमाण पेश किए जाएंगे फैसला पक्ष में ना आने पर उच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट का रूख करेंगे

शंकराचार्य के वरिष्ठ वकील श्रीनाथ त्रिपाठी को बम से उड़ने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी अजीत कुमार सरोज को पुलिस ने करीब 20 घंटे बाद पकड लिया

आरोपी वाराणसी में ही कचहरी में प्रैक्टिस करता है आरोपी ने पूछा ने बताया पड़ोसी को फसाने के लिए मैसेज भेजा था बता दे की श्रीनाथ त्रिपाठी को बुधवार दे रात जान से मारने की धमकी मिली थी उनके मोबाइल पर आए मैसेज में लिखा था वाराणसी कचहरी को बम से उड़ा देंगे तुम्हें भी

हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद शंकराचार्य के आश्रम में रंग भरी एकादशी मनाई गई शंकराचार्य के शिष्यों ने जश्न मनाया।

Exit mobile version