देवरिया में बड़ी कार्रवाई: महिला SI और महिला आरक्षी निलंबित।
लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
देवरिया पुलिस द्वारा आशा ज्योति केन्द्र में तैनात महिला उप-निरीक्षक रेखा देवी व महिला आरक्षी सरिता बिन्दु को ड्यूटी के दौरान पीड़िता के वन स्टाप सेंटर से भाग जाने तथा राजकीय कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया ने दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संस्थित की है।
इसके अतिरिक्त, ड्यूटी पर मौजूद महिला पीआरडी कर्मियों (किरन देवी, शीला देवी, मंशा देवी) एवं वन स्टाप सेंटर मैनेजर नीतू भारती के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी देवरिया को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
