Site icon desh 24×7

पुलिस अधीक्षक जनसंवाद के माध्यम से जन सहभागिता विश्वास एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ी करण की दिशा में प्रभावी पहल

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*पुलिस अधीक्षक की जनसंवाद के माध्यम से जनसहभागिता, विश्वास एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी पहल*

*कनेरा में जनविश्वास सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस–समाज समन्वय का सशक्त प्रयास*

*सुरक्षित, नशामुक्त एवं अपराधमुक्त जिले के निर्माण की प्रतिबद्धता*

*निर्माणाधीन पुलिस चौकी कनेरा का निरीक्षण एवं कार्यप्रगति की समीक्षा*

*गरिमामय वातावरण में संवाद, समीक्षा एवं जनआभार के साथ कार्यक्रम संपन्न*

दिनांक 23 फरवरी 2026 को *श्री मनोहर सिंह मंडलोई, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़* जिला द्वारा *चौकी कनेरा में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ एक प्रभावी एवं सार्थक जनसंवाद* कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन और पुलिस के मध्य संवाद को सशक्त बनाते हुए विश्वास, सहयोग एवं समन्वय की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था।

 *जनसंवाद में क्षेत्रीय समस्याओं पर गंभीर चर्चा एवं समाधान का आश्वासन*

जनसंवाद के दौरान *पुलिस अधीक्षक महोदय* ने क्षेत्रीय आमजन, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान, अपराध नियंत्रण की रणनीतियाँ, महिला सुरक्षा के विशेष प्रयास, युवा जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रतिभा सम्मान योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अर्जित उपलब्धियों से भी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।

➡️ *नशामुक्ति, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं युवा जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा*

➡️ *साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पर विशेष बल*

इस अवसर पर *साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम तथा यातायात नियमों* के पालन संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव एवं आवश्यक सावधानियाँ साझा की गईं।

*पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों से अपील* की गई कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की *अवैध गतिविधि अथवा संदिग्ध जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस* को उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

➡️ कार्यक्रम के दौरान *नागरिकों ने अपने विचार एवं समस्याएँ रखीं*, जिनके *समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक* द्वारा आवश्यक *आश्वासन प्रदान* किया गया।

👉 *नवनिर्मित पुलिस चौकी कनेरा का निरीक्षण एवं कार्यप्रगति की समीक्षा*

कार्यक्रम उपरांत *पुलिस अधीक्षक महोदय* ने *नवनिर्मित पुलिस चौकी कनेरा का निरीक्षण* किया। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे पुलिस व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके।

🔺 *गरिमामय उपस्थिति एवं जनआभार*

इस अवसर पर श्री अभिषेक गौतम (एसडीओपी जतारा), कनक सिंह चौहान (रक्षित निरीक्षक), आकाश गुप्ता (चौकी प्रभारी कनेरा) सहित चौकी का पुलिस बल, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आमजन उपस्थित रहे।

👉 *जनसंवाद के प्रारंभ में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत* किया गया तथा कार्यक्रम के समापन पर *धन्यवाद ज्ञापित* करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह जनसंवाद कार्यक्रम समाज और पुलिस के मध्य विश्वास, पारदर्शिता एवं सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

Exit mobile version