Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे शिक्षक आत्म ह्त्या प्रकरण मे डीएम की बड़ी कार्रवाई. बीएसए की निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया मे शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में डीएम की बड़ी कार्रवाई, बीएसए के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया जनपद मे  सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।

👉जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई थी, जिसमें उप जिलाधिकारी सदर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को सदस्य नामित किया गया। समिति ने मामले की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी।

👉जांच आख्या में यह सामने आया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद लगभग एक वर्ष तक बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। रिपोर्ट में उल्लेख है कि आदेश के अनुपालन में विलंब और उदासीनता के कारण परिस्थितियाँ प्रतिकूल बनीं, जिससे यह दुखद घटना घटित हुई।

👉जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने बीएसए के निलंबन एवं विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन को प्रेषित कर दी है।

👉निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए आरोपित पटल सहायक संजीव सिंह को पूर्व में ही तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा चुका है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर थाना गुलहरिया में सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा पहले से दर्ज है और विधिक कार्यवाही जारी है।
DM Deoria Divya Mittal

Exit mobile version