*टीकमगढ़ जिला में बच्चा किडनैप गैंग की झूठी अफवाहों की वस्तुस्थिति*
सोशल मीडिया पर टीकमगढ़ जिले में बच्चा किडनैप गैंग के सक्रिय होने संबंधी भ्रामक एवं झूठी अफवाहें प्रसारित की जा रही हैं। इन सभी मामलों पर *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित *पुलिस थानों द्वारा गंभीरता से जांच कराई* है।
जांच के उपरांत यह स्पष्ट हुआ है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही उक्त सभी घटनाएं मात्र अफवाह हैं। जिले में किसी भी प्रकार के *बच्चा किडनैप गैंग के सक्रिय होने की पुष्टि नहीं हुई* है।
टीकमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की *अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे प्रेषित करें। अफवाहें फैलाना दंडनीय अपराध है* एवं इससे अनावश्यक भय एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
यदि *किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होती* है, तो तत्काल अपने *नजदीकी पुलिस थाना या चौकी को सूचित करें* अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।