
राजा खान रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला बालोद 9174400910
दल्लीराजहरा। श्रमजीवी पत्रकार संघ दल्ली राजहरा एवम डौंडी के पत्रकार साथियों ने क्षेत्र की प्रमुख लौह अयस्क खदानों महामाया, दुलकी एवं कलवर खदान का शैक्षणिक एवं अध्ययनात्मक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य पत्रकार साथियों को अपने क्षेत्र की औद्योगिक धरोहर, खनन प्रक्रिया एवं उत्पादन प्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।
संघ के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, इसलिए आवश्यक है कि वह अपने आसपास के औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्रों को गहराई से समझे। इसी सोच के साथ यह भ्रमण आयोजित किया गया, ताकि पत्रकार साथी लौह अयस्क के उत्खनन, परिवहन एवं प्रबंधन की बारीकियों से अवगत हो सकें। भ्रमण के लिए महाप्रबंधक अरुण कुमार द्वारा अनुमति एवं पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही तीनों खदानों के खदान प्रबंधक कुमार शिवेश, मनीष जायसवाल , प्रवीण कुमार राय तथा वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार ने वाहन एवं अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी घनश्याम पारकर एवं माइनिंग फोरमेन टी अमित कुमार के मार्गदर्शन में पत्रकारों ने खदान की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया तथा खनन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों, पर्यावरणीय प्रबंधन एवं उत्पादन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। महामाया खदान, जिला बालोद ,
दुलकी खदान, मानपुर-मोहला-अं. चौकी कलवर खदान कांकेर जिले में स्थित है।
तीनों खदानें भौगोलिक रूप से तीन अलग-अलग जिलों में स्थित होते हुए भी एक ही जंक्शन बिंदु पर मिलती हैं। पत्रकारों ने खदान मे इस त्रि-जिला संगम स्थल का अवलोकन किया, जो क्षेत्र की विशेष भौगोलिक पहचान है। साथ ही दुलकी खदान के व्यू प्वाइंट से संपूर्ण खनन क्षेत्र का दृश्य भी दिखाया गया।इस अवसर पर पत्रकारों ने खनन कार्य में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा उपायों एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों की सराहना की। भ्रमण कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा।श्रमजीवी पत्रकार संघ ने खदान प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे अध्ययनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, जिससे पत्रकारिता और उद्योग के बीच संवाद और अधिक सशक्त हो सके। इस दौरान वीरेंद्र भारद्वाज ,अजयन पिल्ले राघवेंद्र शर्मा, संतोष कोसी, कमल, शेखर गुप्ता शर्मा ,निलेश श्रीवास्तव, कमल साहू, सुरेंद्र साहू, भोज साहू, लक्ष्मीकांत सुमित जैन ,राजेश पटेल, हीरालाल पवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
