Site icon desh 24×7

तुलसी गिरे व्यक्ति को डायल 112 ने समय रहते बच्चा का सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का प्रभाव —जोखिम भरे हालात में देहात पलिस ने निभाया मानवीय दायित्व*

*पुल से गिरे व्यक्ति को डायल 112 ने समय रहते बचाकर सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया*

*संवेदनशीलता और सतर्कता का संगम — जीवन रक्षा के लिए तत्पर रही पुलिस टीम*

*पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजन की आवश्यक सहायता सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करें।

इसी क्रम में थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत हजूरीनगर में एक आपात सूचना प्राप्त हुई कि नंदराम अहिरवार (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी हजूरीनगर, शराब के नशे की अवस्था में पुल से नीचे पानी में गिर गए हैं।

सूचना मिलते ही *एफआरवी-13, थाना देहात* तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर उपस्थित लोगों से जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस दल द्वारा बिना विलंब किए बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस स्टाफ आरक्षक क्रमांक 519 लाखन अर्गल एवं पायलट महमूद खान ने साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए पानी में उतरकर संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।

उक्त व्यक्ति को तत्काल एफआरवी वाहन से जिला अस्पताल पहुँचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जिससे समय रहते आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि टीकमगढ़ पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपात परिस्थितियों में मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित प्रतिक्रिया के साथ नागरिकों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।

*टीकमगढ़ पुलिस — सतर्क, संवेदनशील एवं जनसेवा के लिए तत्पर*

Exit mobile version