Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तरप्रदेश। बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम*

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की ख़ास रिपोर्ट
टंडवा :प्रखंड पिपरवार क्षेत्र के न्यू बिजैन गांव में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे कथित बच्चा चोरी की एक कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार एक महिला ने संदिग्ध व्यक्ति को बच्चे के आसपास मंडराते देखा, जिसके बाद उसने तुरंत शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और पिपरवार थाना को सूचना दी।
ग्रामीणों के जुटते ही संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में एक महिला की संलिप्तता होने की भी आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच-पड़ताल और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन जारी है।
घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है, हालांकिह पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Exit mobile version