Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तरप्रदेश। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू से गला रेतकर कराई हत्या. प्रेमी फरार। लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

पत्नी ने 👫 प्रेमी  के साथ मिलकर पति की चाकू से गला रेतकर करायी 😞हत्या 🎁 👫 प्रेमी फरार।

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

उत्तरप्रदेश  के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर अमित सिंह की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 13 साल पहले अमित ने शिल्पी से लव मैरिज की थी और उनके तीन बच्चे हैं। मुंबई में ट्रक चलाने के दौरान अमित की दोस्ती दीपक से हुई, जो बाद में घर आने-जाने लगा। इसी दौरान शिल्पी और दीपक के बीच अवैध संबंध बन गए। जब अमित को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो घर में विवाद बढ़ गया और वह शिल्पी को गांव छोड़ आया।

बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में शिल्पी और दीपक ने अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। एक रात तड़के करीब 5 बजे दीपक ने शिल्पी को जगाया और सो रहे अमित का चाकू से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दीपक की तलाश में चार टीमें लगी हैं। एसपी चारु निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

Exit mobile version