Site icon desh 24×7

खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक जांच निरीक्षण किया मरीजों का हाल जाना

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़।

*विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल*

मरीजों की समस्याओं का मौके पर ही कराया निराकरण।

आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन।
आश्वासन विधानसभा में उठाया जाएगा मुद्दा विधायक श्रीमती चंदन सुरेंद्र सिंह गौर खरगापुर।

बीएमओ और स्थानीय कांग्रेस नेता निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद।
खरगापुर-बल्देवगढ़ क्षेत्र की विधायक चंदा रानी गौर द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। विधायक के अचानक अस्पताल पहुँचने से स्वास्थ्य विभाग के अमले में हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और वहां उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मौके पर ही दिए निर्देश:
मरीजों और उनके परिजनों ने विधायक के संज्ञान में अस्पताल की कुछ बुनियादी समस्याओं और उपचार में आ रही दिक्कतों को लाया। विधायक चंदा रानी गौर ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए।आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन ।निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता बहनें भी अस्पताल परिसर में एकत्रित हुईं। उन्होंने अपनी लंबित मांगों और कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को लेकर विधायक को एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों के निराकरण हेतु वे शासन स्तर पर उचित प्रयास करेंगी। *इनकी रही उपस्थिति:* इस अवसर पर मुख्य रूप से बीएमओ अंकित त्रिपाठी बल्देवगढ़, बल्देवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र उर्फ मोनू यादव, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, हरिराम रैकवार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version