Site icon desh 24×7

डीएम दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेख संधारण एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश

डीएम दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेख संधारण एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश

 

देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया.

इस दौरान विभिन्न पटल एवं कार्यालयों—यथा अभिलेखागार, आपदा, नजारत सहित अन्य संबंधित शाखाओं—का विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में संयुक्त कार्यालय भवन के आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए गए।

अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए कुशीनगर जनपद से संबंधित अभिलेखों को संबंधित स्थान पर प्रेषित करने तथा पुराने बस्तों को बदलकर अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 185 गांवों के नक्शे अभिलेखागार में उपलब्ध नहीं हैं।

इस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लेखपालों के माध्यम से उक्त नक्शों का संकलन किया जाय.

उन्हें अभिलेखागार में सुरक्षित रखा जाए।

इस कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया गया.

इस पर एक माह पश्चात इसकी प्रगति की पुनः समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति अधिकारी के कार्यालय के सामने बिजली व इंटरनेट के तार अव्यवस्थित पाए गए।

जलापूर्ति अधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देशित किया गया कि दो दिनों के भीतर तारों को व्यवस्थित कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराया जाय.

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, स्वच्छता तथा जनहित से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

Exit mobile version