Site icon desh 24×7

15 से 19 फरवरी तक होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन

रितेश सूद बैजनाथ:

बैजनाथ राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम परिसर मे बैठक का आयोजन किया गयाl बैठक में मुख्य रूप से बैजनाथ के विधायक किशोर लाल ने शिरकत कीl उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव को भव्य
रूप से मनाया जाएगा l जिसमें सब की भागीदारी सुनिश्चित रहेगीl उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ मे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्मानी शिरकत करेंगेl उन्होंने कहा कि मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया जाएगाl इसके अतिरिक्त 5 दिन तक मंदिर में हवन का आयोजन किया जाएगाl उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले देवताओं की पालकिया भी मेले मे हिस्सा लेंगीlएसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि इस बार शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 15 फरवरी से 19 फरवरी तक किया जाएगा l 15 फरवरी को सुबह विश्रामगृह से शोभायात्रा का आयोजन होगा, इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी, जिसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में मेले का शुभारंभ होगाl उन्होंने कहा कि इस बार नेशनल लेवल पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए नेशनल स्तर के महिला और पुरुष पहलवान अपना अपना जौहर दिखाएंगेl वही 16 से 18 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगाl

Exit mobile version