Site icon desh 24×7

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक पलेरा में सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक पलेरा में सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ*

*10 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगा सामूहिक दवा सेवन अभियान*

*टीकमगढ़, 08 फरवरी 2026/* राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सामूहिक दवा सेवन अभियान को सफलतापूर्वक ब्लॉक पलेरा में संचालित करने के उद्देश्य से आज शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा में कलेक्टर श्री विवेक श्रोतिय जी के मार्गदर्शन में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री शिव प्रसाद मंडराह ने की। उन्होंने पलेरा को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए अंतर विभागीय समन्वय के साथ एकीकृत समग्र प्रयास करने का आव्हान किया और स्वयं और अपने परिवार और समाज के हित में निर्धारित दवा सेवन करने के लिए निर्देशित किया।

कार्यक्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी अनुरागी द्वारा बताया गया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और दिनांक 10 से 24 फरवरी के बीच यह अभियान चलाया जाएगा,जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता टीम के रूप में कार्य कर 10 से 12 फरवरी तक बूथ पर एवं दिनांक 14 से 24 फरवरी के बीच घर-घर दवा दवा सेवन कराना सुनिश्चित करेंगे , ब्लॉक पलेरा की लगभग 249000 की आबादी को दवा सेवन कराने के लिए 468 टीम का गठन किया गया है प्रत्येक टीम में दो सदस्य कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पवन सिंग्या तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुनील खटीक विधायक प्रतिनिधि द्वारा ब्लॉक पलेरा को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सहयोग करने के लिए स्थानीय और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के स्तर पर बेहतर कार्य करने की बात कही और दवा सेवन अभियान को जन अभियान के रूप में आगे बढ़ाने के लिए सभी से आग्रह भी किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि से श्री राजेश पटेरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पलेरा, डॉ सुनील कटियार जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच एम रावत, तहसीलदार श्री कुलदीप सिंह, अक्षिता शर्मा सहायक संचालक शिक्षा , सीडीपीओ प्रदीप मिश्रा, बीएमओ डॉक्टर अजय गुप्ता मॉडल स्कूल प्राचार्य के के राजपूत, विकासखंड समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद डॉक्टर श्री राज कुमार जैन ,मनोज नायक प्रभारी मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य, सम्मानित मीडिया प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चिन्हित ग्रामों के सरपंच और सचिव, रोजगार सहायक, विद्यार्थी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री आरके जैन एवं किरण भार्गव द्वारा किया गया ।

Exit mobile version