जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
*गुणवत्ता, अनुशासन और संवेदनशीलता का प्रमाण — डीआईजी श्री विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में 05 थानों को आईएसओ मान्यता*
*अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा जिला पुलिस टीकमगढ़ — सभी थाने हुए आईएसओ प्रमाणित*
*डीआईजी महोदय के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समयबद्ध जनसेवा — 100% पासपोर्ट सत्यापन पर टीकमगढ़ पुलिस टीम सम्मानित*
*डीआईजी छतरपुर रेंज विजय खत्री* के निर्देशन में एवं *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई* के नेतृत्व में जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा गुणवत्ता आधारित एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक *04 फरवरी 2026* को पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में *थाना बड़ागांव, बुढ़ेरा, मोहनगढ़, चंदेरा एवं बमहोरिकला* के थाना प्रभारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं मानकबद्ध कार्यप्रणाली के लिए *आईएसओ प्रमाणपत्र* प्रदान किए गए।
आईएसओ प्रमाणपत्र प्राप्त करना यह दर्शाता है कि संबंधित थानों द्वारा कार्य निष्पादन में अनुशासन, पारदर्शिता, समयबद्धता तथा आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन किया जा रहा है। अपराध नियंत्रण, शिकायतों के शीघ्र निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं सेवा प्रदाय में निरंतर सुधार के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उल्लेखनीय है कि इस उपलब्धि के साथ ही *जिला टीकमगढ़ के सभी 14 थाने आईएसओ प्रमाणित हो चुके हैं*, जो जिला पुलिस के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान *पासपोर्ट कार्य की वार्षिक समीक्षा* के अंतर्गत जिला टीकमगढ़ द्वारा निर्धारित समय-सीमा में पासपोर्ट सत्यापन का *100 प्रतिशत निराकरण* किए जाने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल में एडीजी महोदय द्वारा प्रदत्त सम्मान का उल्लेख करते हुए, *डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा पासपोर्ट कार्य में लगी *जिला पुलिस टीम की सराहना की गई एवं प्रमाणपत्र* प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, कैलाश पटेल सहित समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा। यह आयोजन जिला पुलिस टीकमगढ़ की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक रहा।
