Site icon desh 24×7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त दिए टिप्स भाजपा नेता तिवारी स्थानीय विद्यार्थियों को लाइव सुनाया परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

**प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त परीक्षा के दिए टिप्स, भाजपा नेता स्वप्निल तिवारी ने स्थानीय विद्यार्थियों को लाईव सुनवाया परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम।*

टीकमगढ़। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को तनाव मुक्त होकर पढ़ाई के टिप्स दिए गए, वहीं स्थानीय सद्गुरु पाठशाला स्कूल में भाजपा नेता स्वप्निल तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लाईव सुनवाया, बड़ी संख्या में विद्यार्थीयों ने इस कार्यक्रम को सुना, और विभिन्न प्रकार के परीक्षा के दौरान व पहले के समय में मन के प्रश्नों व तनाव मुक्त परीक्षा के बारे में जाना।स्वप्निल तिवारी ने बताया कि लाईव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें लाइफ स्किल भी आना चाहिए जिसमें रोजमर्रा की घर की ज़रूरतें शामिल है, हमारे सोने का समय क्या है, हमारे उठने का समय क्या है और हमारी उम्र का व्यायाम कैसा हो, नया व्यायाम आता है कि नहीं, या किसी से बातचीत करने के दौरान हमारा कॉन्फिडेंस लेवल कितना है, प्रोफेशनल स्किल में भी हमें कुछ नया करते जाना है, इसलिए स्किल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य है, परीक्षा के दौरान हमें अपनी स्टडी पैटर्न पर पूरा भरोसा करना चाहिए और आने वाले सुझावों को भी ध्यान से सुनना चाहिए। हमें अपने मन के विद्यार्थी को हमेशा चेतन्य युक्त रखना चाहिए,शिक्षा को बोझ नहीं बनाना है। हमेशा समय का सही उपयोग करना चाहिए।

Exit mobile version