Site icon desh 24×7

नई दिल्ली।नमक मिर्च मिलाकर खौलते पानी को पत्नी ने पति के चेहरे पर फेंका पति झुलसा हालत गंभीर। नई दिल्ली से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

नमक मिर्च  मिलाकर खौलते पानी को पत्नी ने  पति के चेहरे पर  फेंका पति झुलसा हालत गंभीर।

नई दिल्ली से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट।

दिल्ली के बवाना इलाके के औचंदी गांव में रहने वाले सूरज की पत्नी ज्योति जनवरी 2025 की एक रात उन पर नमक-मिर्च मिला खौलता पानी डालकर फरार हो गईं। इससे सूरज का चेहरा, गला और छाती गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों की शादी 14 फरवरी 2024 को हुई थी और शादी के डेढ़ महीने बाद ज्योति के प्रेग्नेंट होने पर विवाद शुरू हुआ। सूरज का कहना है कि बच्चा उनका नहीं हो सकता था। अभी सात महीने की इस बच्ची की देखभाल सूरज और उनका परिवार कर रहा है।

सूरज की जांच में पता चला कि ज्योति ने 2016 से अब तक कुल 6 शादियां की हैं। हर बार वे कथित तौर पर रेप के झूठे केस की धमकी देकर शादी करवाती थीं और बाद में मारपीट का केस दर्ज कर पति को छोड़ देती थीं। सूरज के पास पुरानी शादियों के दस्तावेज और एक वीडियो है, जिसमें ज्योति अपनी मां को इसके लिए जिम्मेदार ठहराती हैं। पुलिस ने ज्योति के खिलाफ FIR दर्ज की है और कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी है।

फिलहाल ज्योति अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामला कोर्ट में चल रहा है।

Exit mobile version