Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तरप्रदेश। वाराणसी मे रंगदारी गैंग पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन. 24 घंटे मे गिरफ्तार हुआ हार्डकोर गैंगस्टर। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

वाराणसी में रंगदारी गैंग पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 24 घंटे में गिरफ्तार हुआ हार्डकोर गैंगस्टर

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

गोमती जोन पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत थाना कपसेठी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जान-माल की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर और हार्डकोर वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, ₹30,000 की रंगदारी मांगने के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 024/2026, धारा 308(2)/351(3) BNS में वांछित अभियुक्त पंकज सिंह उर्फ राड (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम घोषिला, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी को सिरिहिरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित को दी गई थी जान से मारने की धमकी
वादी रोहित कुमार सिंह ने थाना कपसेठी में दी गई तहरीर में बताया कि 22 जनवरी 2026 को अभियुक्त ने फोन पर ₹30,000 की मांग की और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी।इतना ही नहीं, अभियुक्त ने व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ऑडियो कॉल के माध्यम से वादी के बच्चों के अपहरण की धमकी भी दी और परिवार को लगातार डराने-धमकाने का प्रयास करता रहा।

हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर है अभियुक्त
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ वाराणसी, भदोही और जौनपुर जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर सघन तलाश शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version