Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तरप्रदेश। कानपुर मे गैंगरेप का आरोपी 50 हजार का इनामी दरोगा अमित कुमार मौर्या पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

कानपुर में गैंगरे*प का आरोपी 50 हजार का इनामी दरोगा अमित कुमार मौर्यापुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है

लखनऊ  उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

वारदात को अंजाम दिए हुए 20 दिन बीत चुके है, आरोपी की तलाश में एसटीएफ समेत चार टीमें 10 जनपदों की खाक छान रही है, लेकिन नतीजा जस का तस है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि– दरोगा विभाग की कार्यशैली से भलीभांति परिचित होने के कारण टीमों की गिरफ्त में नहीं आ पा रहा है।

वहीं आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता के परिवार में भय का माहौल है। पीड़िता के भाई का कहना है कि–आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए कई बार अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर लगाकर थक गए। पीड़िता के भाई ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा– अब सिर्फ एक ही सहारा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ… अब जल्द ही जनता दरबार में जाकर शिकायत करेंगे।

 

पीड़िता के भाई ने बताया कि घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा रहता है, बहन हर समय डरी रहती है, कि कही किसी को कुछ हो न जाए। कहीं भी जाना हो तो पुलिस वालों को बताना पड़ता है। बहन को पुलिस के साए में आना–जाना पड़ता है। हर दिन कोई न कोई कार्रवाई की बात कहकर पुलिसवाले इधर–उधर लेकर जाते हैं। फोन पर बात करने पर भी पुलिस वालों से बचना पड़ता है, ज्यादा बात करने पर टोकते है। परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

Exit mobile version