Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तर प्रदेश। 20 हजार की घूस ने सब मिट्टी मे मिला दिया अब जेल । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

20 हजार की घूस ने सब मिट्टी में मिला दिया..!

लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

अपराधियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी पाने वाले दारोगा और सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है…!

पत्नी ने मुकदमा लिखाया तो आरोप है कि पति को धमकाया जा रहा था कि 50 हजार दो वरना जेल जाओगे तुम।

पति प्रह्लाद ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत कर दी तो टीम बनी और #वाराणसी में दारोगा शिवांकर मिश्रा को उसकी ही पुलिस चौकी काशी विद्यापीठ में 20 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में सिपाही गौरव सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

फिर सिगरा थाने के पुलिसवाले गिरफ्तार दारोगा सिपाही को बचाने के लिए एंटी करप्शन टीम से ही भिड़ गए…!

मगर मुख्यमंत्री के आदेश पर यह कार्रवाई हो रही है इसलिए इन दोनों पर मुकदमा हुआ, सस्पेंड और आज जेल भी।

थाने के इंस्पेक्टर सहित कुछ और पुलिसकर्मियों ने बचाने की कोशिश की कमाऊ वीर को। बचाव में पत्नी शिवानी ने भी वीडियो पोस्ट कर दिया मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

बेहतर है कि सुधर जाएं, पर सपना होता है न कि पुलिस में भर्ती होकर सेवा बाद में, पहले स्कार्पियो लेनी है, रुतबा बनना है तो उसी लालच ने सब मिट्टी में मिला दिया है इन दोनों का।

यूपी में रिशवतखोरी पर अभियान जारी है।

बचके रहना, घूस न लेना और न देदेनाll

Exit mobile version