Site icon desh 24×7

बनपुरा खुर्द में दलित बस्ती में कूप निर्माण बना मुसीबत की जड़ मुडेर चबूतरे निर्माण कार्य कि मांग कलेक्टर को लिखित में आवेदन 27जनवरी

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ ।

बनपुरा खुर्द में दलित बस्ती में कूप बना मुसीबत मॉडेर चबूतरे निर्माण की मांग , कलेक्टर को सौंपा लिखित में आवेदन।27 जनवरी

टीकमगढ़ । बल्देवगढ अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर के ग्राम बनपुरा खुर्द में दलित बस्ती में कूप निर्माण बना मुसीबत की जड़,। मुडेर चबूतरे नहीं होने के कारण मवेशी बच्चों एवं आवारा पशु गिरने की संभावना बनी रहती है 20, 25 बर्ष पूर्व में स्थित कूप शंकर जी के मंदिर पास निर्माण किया गया था जो आज की स्थिति में जमीन के बराबर हो जाने के कारण गाय भैंस अंधेरे में बच्चों एवं आदमियों का गिरने का भय एवं संभावना बनी रहती है।
एक दो बार कई मवेशी गिर जाने जाने के कारण लोगों को डर बना रहता है शादी विवाह में रिश्तेदार आम आदमी वहां पर बैठने के चक्कर में गिरने का खतरा बना रहता है जिससे ग्रामीणों की मांग है के कुएं के चारों तरफ चबूतरे का निर्माण किया जाए। ग्रामीणों का कहना पहले भी खबरो कि सुर्खियों में बना रहा कुएं का निर्माण लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आस्था से जुड़ा शिव मंदिर होने के कारण गंदगी मलमूत्र का जमावड़ा बना रहता है जिससे बीमारियां उत्पन्न हो रही है और आस्था पर ठेस पहुंच रही है। देखने की बात है । कलेक्टर को लिखित में आवेदन 27 जनवरी को दिया। लेकिन सोचने वाली बात है कि क्या कार्रवाई की जाती है इंतजार की घड़ियों खत्म होती है कि इंतजार ही करते रहेंगे ग्रामीण। छोटेलाल कालीचरण बालकिशन पवन कुमार अच्छेलाल नारायण दास राम चरण बिहारी लाल कमलेश परमलाल दयाराम पाल पन्नालाल केशव बालचंद इत्यादि ग्रामीणों ने आवेदन में कलेक्टर को सोपा कार्रवाई की मांग की।

Exit mobile version