Site icon desh 24×7

बस्ती उत्तर प्रदेश। बस्ती मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कोडिन सिरप की अवैध बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। बस्ती उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

 

बस्ती    मे      थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कोडिन सिरप की अवैध बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

बस्ती  उत्तर प्रदेश  से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
दिनांक 08.12.2025 को औषधि निरीक्षक बस्ती अरविन्द कुमार द्वारा थाना कोतवाली पर जांच कर तहरीर दिया गया कि गणपति फार्मा स्थित ग्राउंड फ्लोर, जामा मस्जिद रहमतगंज, गांधीनगर जनपद बस्ती के संचालक पंकज कुमार पुत्र पतल साहनी निवासी दुर्गा मंदिर चौराहा हडिया जनपद बस्ती के द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री किया जा रहा है। जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 466/2025 धारा 276,277,278,318(4) 338, 336(3), 340(2) BNS व 8(C)/21(C) NDPS ACT पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.01.2026 को समय करीब 20.20 बजे अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र पुतुल साहनी को रोडवेज बस्ती से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.पंकज कुमार पुत्र पुतुल साहनी निवासी मोहल्ला A-3/134 त्रिलोचन बाजार थाना आदमपुर जनपद वाराणसी(उ0प्र0)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी जनपद बस्ती। 2. नि0 शुभनरायन दुबे थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
2. चौकी प्रभारी गांधीनगर उ0नि0 सभाशंकर यादव जनपद बस्ती। 3. का0 अभिषेक यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती

 

Exit mobile version