Site icon desh 24×7

गुरामी अंधा कत्ल मामला: जंगल में मिली लाश का राज खुला,24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना डौण्डीलोहारा अंतर्गत ग्राम गुरामी के जंगल में हुए अंधे कत्ल के मामले को बालोद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।

इस प्रकरण में मृतिका की पहचान कमला राजपूत के रूप में की गई है तथा हत्या के आरोपी नेमीचंद साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने साइबर सेल बालोद में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दिनांक 24 जनवरी 2026 को गुरामी के जंगल में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड एवं थाना डौण्डीलोहारा की टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाए जाने पर थाना डौण्डीलोहारा में मर्ग एवं अपराध क्रमांक 19/2025, धारा 103(1), 238 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बोनीफास एक्का के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान साइबर प्रहरी ग्रुप के माध्यम से मृतिका की फोटो साझा की गई, जिससे उसकी पहचान थाना बालोद में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 08/2026 की गुमशुदा महिला कमला राजपूत के रूप में हुई।


तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही नेमीचंद साहू को चिन्हांकित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह मृतिका से पिछले 5–7 वर्षों से प्रेम संबंध में था। घटना दिनांक 16 जनवरी 2026 को दोनों घूमने के लिए गुरामी के जंगल गए थे।,

जहां विवाद के बाद आरोपी ने गला दबाकर एवं पत्थरों से कुचलकर मृतिका की हत्या कर दी और शव को पत्थरों से ढंककर फरार हो गया।आरोपी का नाम व पता: नेमीचंद साहू, पिता जंगलू राम साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी तरोद, थाना बालोद, जिला बालोद (छ.ग.)उक्त घटना मे एक मोटरसाइकिल,मृतिका का मोबाइल हैंडसेट बरामद कि गई है।

उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी सलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डौण्डीलोहरा निरीक्षक मुकेश सिंह ,सायबर सेल प्रभारी स0उ0निरीक्षक धरम भुआर्य , प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक भोपसिंह साहू ,राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, पुरन देवांगन, आकाश सोनी, योगेश पटेल, गुलझारी साहू मिथलेश यादव, रवि गंधर्व, मनीष ठाकुर, सायबर सेल एवं थाना डौण्डीलोहरा से सउनि अनित राम यादव, प्रधान आरक्षक लिलेश्वरी देवांगन ,बिरेन्द्र साहू, अरविंद यादव, आरक्षक पूनम खरे , अजय विनोद, धर्मेंद्र सेन,भीष कुमार पीस्दा, भूपेंद्र ठाकुर ,बेनी साहू का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version