Site icon desh 24×7

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत कार्यालय में फहराया तिरंगा जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने इस पावन अवसर पर समस्त अधिकारी-कर्मचारियों सहित जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version