ग्राम रजही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
LAL MOHAMMAD
बालोद जिला के ग्राम पंचायत रजही में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल रहा और ग्रामीणों ने एकजुट होकर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
मुख्य कार्यक्रम और ध्वजारोहण समारोह का आयोजन ग्राम रजही के पंचायत भवन के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान एवं साथियो द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।
राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, कविता पाठ और “अनेकता में एकता” विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।
संबोधन और संदेश
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, “गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। गांव का विकास ही देश का असली विकास है।” उन्होंने युवाओं से शिक्षित बनने और गांव की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशियां बांटी गईं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गौतम राणा, उपसरपंच किसुनलाल ,सचिव नेमसिंह अलेन्द्र,पंचायत सी एस सी संचालक लाल मोहम्मद, सदस्यों में पंच श्री अरुण कुमार ,श्रीमती अनूपा बाई,श्री राजेन्द्र सिंह,जयश्री,बसंती,सरस्वती,छत्तर सिंह, रोजगार सहायक कलिया मंडावी,भृत्य एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर दुलेश्वरी कमरो एवं ग्राम रजही ,ककरेल, देवपाउंडम के सम्माननीय नागरिक की उपस्थिति रही।