प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष व सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया।
पथ संचलन को प्रात: 11:15 बजे नगर पालिका से मुख्य अतिथि गोपीलाल कीर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , विष्णु शर्मा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, यशवंत बेली सदस्य जिला समिति , किशन गोपाल पांडे विशेष आमंत्रित सदस्य व महावीर प्रसाद पारीक कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति ने ओम पताका दिखाकर प्रारंभ किया।
पथ संचलन नगर पालिका से प्रारंभ हुआ जो पुलिस थाना , बस स्टैंड, सरसरी गेट , खिड़की गेट से सदर बाजार,घंटाघर होते हुए जूनिया गेट,पुरानी चूंगी चौकी,जयपुर रोड़ चौराया,सापुन्दा रोड़ चौराहा से पटेल आदर्श प्राथमिक विद्यालय में समाप्त हुआ।
पथ संचलन पर विभिन्न संगठनों व नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर भैया बहिनों का उत्साहवर्धन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि किशन गोपाल कुमावत सह कोषाध्यक्ष विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र , विशिष्ठ अतिथि यशवंत बेली सदस्य जिला समिति , अध्यक्षता माननीय नगर संघ चालक श्री सुभाष भाल, कृष्ण गोपाल पांडे विशेष आमंत्रित सदस्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि किशन गोपाल कुमावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि अत्यधिक खुशी की बात है कि भारत की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छात्र-छात्राओं द्वारा सेवा , समर्पण, राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत पथ संचलन कर संपूर्ण नगर वासियों को भाईचारा,एकता व देश सेवा का संदेश दिया। हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शो को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। सभी भैया बहिनों को कहा हम सभी को अपने जीवन में राष्ट्र को प्रथम रखने का संकल्प रखना चाहिए। अध्ययन के साथ समर्पित होकर कर्तव्य निष्ठा व समाज सुधार में अपना योगदान देना चाहिए। अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि आप सभी ने जोश,क्षमता, उमंग ,धैर्य, समरसता,अनुशासन का परिचय दिया यह जीवन में अत्यंत आवश्यक हैं। आप जिस संस्थान में पढ़ते हैं उसकी नींव व पृष्ठभूमि सदैव ही देश हित में रही है अंतिम में अपने उद्बोधन में सभी भैया बहिनों को सुभाष चंद्र बोस के प्रसिद्ध नारे तू मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूंगा व जय हिंद का उदघोष करवाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय संघ चालक श्री सुभाष भाल ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन व उनकी जीवनी को अपने जीवन में उतारने को प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य सुमन सैन ने काव्य गीत “साधना का दीप लेकर चलना साधक निरंतर” प्रस्तुत किया ।
विशेष आमंत्रित सदस्य प्रबंध समिति कृष्ण गोपाल पांडे ने सभी का आभार प्रकट किया। समापन समारोह में प्रबंध समिति सदस्य डॉ. पवन सिंघल , पुखराज तोषनीवाल खंड व्यवस्था प्रमुख , मुरारी अग्रवाल पूर्व उपाध्यक्ष जिला समिति , अभिभावक व सभी आचार्य,दीदी उपस्थित थें। अभिभावक ममता शर्मा (महिला एवं बाल विकास विभाग पंचायत समिति केकड़ी में कार्यरत) ने सभी भैया बहिनों को अल्पाहार करवाया । कार्यक्रम का संचालन आचार्य बजरंग लाल धाकड़ ने किया।
पत्रकार:- नरेन्द्र कुमार कासोटिया, केकड़ी
