Site icon desh 24×7

आज टीकमगढ़ के अस्तोंन एवं आहार मंडल से शुरू हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन भारतीय संस्कृति को संजोए रखने व आपसी एकता पर दिया गया संदेश भारत माता की वंदना की गई

जिला रिपोर्टर

Oplus_0

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*। आज टीकमगढ़ के अस्टोन एवं आहार मंडल से शुरू हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन, भारतीय संस्कृति को संजोए रखने व आपसी एकता पर दिया गया संदेश, भारत माता की गाई गई स्तुति।*
टीकमगढ़।आज टीकमगढ़ के अस्तौन व आहार मंडल से विशाल हिंदू सम्मेलन शुरू हो गए हैं, कलश यात्रा के साथ शुरू हुए हिंदू सम्मेलन में साधु -संतों का आशीर्वाद वचन, महिला वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वक्ताओं द्वारा सभी समाजों से हिंदू सम्मेलन में आए लोगों को भारतीय संस्कृति को संजोए रखने एवं आपसी एकता को बढ़ावा देने पर बल दिया गया, भारत मां की स्तुति गाई गई आखिर में सभी ने समाजिक सद्भावना के साथ भोज- भंडारा किया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई और अलग-अलग संस्कृत पोशाक में देखे गए। गौरतलब है कि टीकमगढ़ में 66 मंडल एवं 24 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन होने हैं और निश्चित स्थान पर भूमि पूजन किए जा रहे है जिसकी शुरुआत आज अस्तौन एवं आहार मंडल से हुई, जिसमें संतों के आगमन से कार्यक्रम को भव्यता मिली एंव बड़ी संख्या में सभी समाजों से बुद्धिजीवी वर्ग व युवा सम्मेलन में शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली जहां बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति से भारतीय सभ्यता का उदाहरण पेश किया। वक्ताओं द्वारा वैदिक काल से चली आ रही हिंदू संस्कृति को लेकर पारंपरिक महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डाला गया, इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति व हिंदू धर्म को लेकर लोगों को जागरूक करना एवं आपसी एकता पर बल देना था। कार्यक्रम के आखिर में सभी समाजों ने साथ मिलकर भोजन किए।

Exit mobile version