कस्टिंग डायरेक्टर कभी भी किसी बॉलीवुड फिल्म या वेब सीरिज में किसी को मेन लीड के रोल के लिये कास्टिंग नही कर सकता है। पदम सिंह पारस फिल्म निर्माता निर्देशक
लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
दोस्तों आज सोशल मीडिया पर फिल्म के लिये कास्टिंग डायरेटर की भरमार हो गई है। ये समझो की बरसाती मेढक की तरह निकल कर आ गये है। ओर एजेंसीज परचून की दुकान की तरह खुल गई है। आज के समय जो नये कलाकार जो फिल्मों में प्रवेश लेना चाहते है।लगभग सभी कंही ना कंही लूट चुके है। जो लोग मुंबई गये फिल्म में या सीरियल में काम करने के लिये वो भी तैयारी के बिना ही अपनी कला को बिना पहचाने । मुंबई में स्ट्रगल किया महीनों टाइम बर्वाद किया मिले तो सिर्फ कॉडिनेटर ओर कास्टिंग डायरेक्टरों से कार्ड बनाया फोर्टफोलियो बनाया ।मुंबई में रहकर लाखों रुपये खर्च किये। जब अच्छा रोल नहीं मिला तो जूनियर आर्टिस्ट का ही काम कर लिया। क्यों कि लाखों रुपये घरवालों ने भेजे जो मुंबई में रहकर धक्के खाकर बर्वाद किये। तो घरवालों को कुछ तो दिखाना ही था। उनमें से कुछ जो खुद ठगी का शिकार हुए। तो वही कुछ ने कास्टिंग का काम अपने शहरों में खोल लिया । खुद तो एक्टर बने नहीं और दुसरो को एक्टर बनाना शुरु कर दिया । बस ऐसे ही लोगों से आपको बचने की जरूरत है। वो कहावत आपने सुनी होंगी हम तो डूबेंगे सनम पर तुम्हें भी साथ ले डूबेंगे।। आज जब मैंने लोगों को इनके चंगुल से दूर रहने को कहा तो इनकी दुकान पर असर पड़ा। और सही प्रोडक्शन वालो से चिढ़ने लगे है ।हमारा अपना प्रोडक्शन खोले तीस साल हो गये हमारे जमाने में भी सिर्फ कॉडिनेटर होते थे पर बो लोग फिल्म डायरेटर फिल्म निर्माता से मिलकर काम की बात करते थे। काम निकालते थे। और आर्टिस्ट को सीधे निर्माता निर्देशक से मिलते थे। जब उन लोगों में एक्टिंग दिखती थी तो फिल्म निर्माता निर्देशक उनको अपनी फिल्मों में मौका देते थे। पर आज तो कास्टिंग डायरेक्टर खुद ही काम देने का और दिलाने का दम भरते है। जिनके द्वारा लाखों नये कलाकार ठगी का शिकार हो चुके है। आज ये लोगों अपने एड में चालीस हजार,एक लाख प्रतिदिन के पेमेंट का लालच नये लोगों को देते है।ज्यादा पैसे का लालच नये कलाकारों को इनके जाल में फंसा देता है। आप खुद सोच सकते है। क्या इतना पेमेंट नये कलकारों को मिल सकता है।आज कल मेरे पेज पर वही लुटेरे कास्टिंग डायरेटर उल्टे पुल्टे कॉमेंट कर रहे है। अगर सच में अच्छा काम करना चाहते है आप नये है कलाकार हैं तो सीधे फिल्म निर्माता या नर्देशक से मिलें अपनी प्रतिभा दिखाएं। अगर सच में आपके अंदर कलाकार होगा और प्रतिभा होगी तो काम मिलेगा।अगर आप कॉडिनेटर और कास्टिंग डायरेक्टर के चक्कर में पड़े तो जरूर ठगी के शिकार हो सकते है।
