Site icon desh 24×7

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। देवरिया मे देर रात्रि तड़तड़ाई गोलियां .पुलिस और बदमाश मे हुई मुठभेड. 25हजार का इनामी बदमाश मंटू यादव घायल. तमंचा व चोरी की बाइक बरामद. रफ्तार गैंग 307 का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है मंटू।लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया में देर रात्रि तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस व बदमाश में हुई मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश मंटू यादव घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद।

रफ्तार गैंग 307 का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है मंटू।

लखनऊ /देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया। सूत्रो से जिले में देर रात सिरौली और मदनपुर

पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बदमाश की हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश मंटू यादव उर्फ अपराधी यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

🔷घायल बदमाश की पहचान मंटू यादव उर्फ अपराधी यादव, पुत्र अखिलेश यादव, निवासी बभनी बिलबनिया, थाना मदनपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। उस पर आजमगढ़ जनपद की कोतवाली थाने से ₹25,000 का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मंटू यादव पर आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version