Site icon desh 24×7

एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने की बैठक की अध्यक्षता

बैजनाथ में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने की बैठक की अध्यक्षता

Oplus_131072

बैजनाथ रितेश सूद
26 जनवरी को उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से आज एसडीएम कार्यालय में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने की।बैठक में पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर पंचायत, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस एसडीएम कार्यलय के प्रांगण मे मनाया जाएगा। इसमें ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होंगे। एसडीएम ने बताया प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरा जाएगा। इस दौरान पुलिस, एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जबकि स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया ।
संकल्प गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है, इसलिए इसका आयोजन अनुशासन, मर्यादा और देशभक्ति की भावना के साथ किया जाना चाहिए।
एसडीएम ने आम जनता, युवाओं एवं विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक उत्साह के साथ मनाया जा सके।
बैठक के अंत में संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए तथा कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय की गई।

Exit mobile version