खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स: कलेक्टर मिश्रा ने ‘मशाल गौरव यात्रा’ वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
LAL MOHAMMAD
बालोद जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के शुभंकर ‘मोर वीर’ का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने जिले में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इससे जोड़ने के लिए पहुँचे ‘मशाल गौरव यात्रा’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का प्रथम संस्करण का आयोजन किया जाएगा।
राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
इस विशेष आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इससे जोड़ने के लिए ‘मशाल गौरव यात्रा’ वाहन पूरे प्रदेश का भ्रमण कर नागरिकों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।