जिला रिपोर्टर
सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
12 जनवरी 2026
*कानून की जानकारी से सशक्त हो रहा एससी–एसटी समाज:~टीकमगढ़ पुलिस की पहल*
माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के आदेशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज डॉ. हिमानी खन्ना एवं डीआईजी छतरपुर रेंज विजय खत्री के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के व्यक्तियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिला स्तरीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा एवं कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टीकमगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक *11 जनवरी 2026* को दिगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम *मोंगना* में विशेष *“कानूनी चौपाल”* का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ * मनोहर सिंह मंडलोई* के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक * विक्रम सिंह कुशवाह* एवं एसडीओपी टीकमगढ़ के नेतृत्व में तथा थाना प्रभारी कोतवाली *निरीक्षक इंसाफ अली* के संचालन में संपन्न हुआ।
ग्राम चौपाल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को *अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम* के प्रावधानों की सरल एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यह अधिनियम समाज के वंचित वर्गों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु बनाया गया एक सशक्त कानूनी माध्यम है।
अधिकारियों ने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किसी भी प्रकार के अन्याय या अत्याचार की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति कानून के अंतर्गत अपने अधिकारों की रक्षा कैसे कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तारपूर्वक समाधान किया गया तथा उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि पुलिस प्रशासन प्रत्येक नागरिक के साथ निष्पक्ष, संवेदनशील एवं पारदर्शी रूप से खड़ा है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कानूनी चौपाल के माध्यम से गांव में जागरूकता, संवाद एवं विश्वास का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
