दिलीप अग्रवाल ब्यूरो चीफ 9425006741
घोड़ा डोंगरी
एक और ज
हां सरकार स्वच्छता और स्वच्छता के प्रसार प्रचार , स्लोगन संदेश लेख कर नुक्कड़ सभा कठपुतली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देकर नगर स्वच्छ बनाने का भरपूर प्रयास कर रही है इसी क्रम में शहर में सार्वजनिक शौचालय बनाने पर जोर दे रही है जिस पर पानी की तरह पैसा भी बहाया जा रहा है परंतु जहां पहले से शौचालय बने हैं, उसकी जिम्मेदार कोई सुध तक नहीं ले रहे है नगर के पुराने बस स्टैंड अस्पताल चौक पर सार्वजनिक शौचालय बना था जब यह ग्राम पंचायत थी, इधर गांव को नगर परिषद का दर्जा मिला, गांव शहर बन गया पर इसके बाद भी सार्वजनिक शौचालय की स्थिति पुरानी जैसी होकर बद से बत्तर नजर आ रही है।
जनमानस, यात्री, महिलाएं,स्कूली छात्र-छात्राएं बाहर खुले में शौच जाने को मजबूर हैं सरकार शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय बनाने पर जोर दे रही है जिससे सरकार का स्वच्छ भारत मिशन सफल हो और जन मानस खुले में शौच जाने से मुक्ति मिले । परंतु जहां पहले से शौचालय बने हैं, उसकी जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण कोई सुध तक लेने वाला दूर तक नजर नहीं आ रहा है। इधर गांव को नगर का दर्जा मिला गया, कर्मचारी मिले इसके बाद भी सार्वजनिक शौचालय की स्थिति पुरानी जैसी है।
इस मामले में नगर के अनिल राठौर का कहना है कि जिस उद्देश्य से इस शौचालय का निर्माण हुआ, उस पर पानी फिर रहा है,सरकार का पैसा बर्बाद हो गया जिम्मेदार इसकी कोई सुधि नहीं ले रहे हैं।
निगरानी और रखरखाव की कमी के कारण बर्बाद हो रहा शौचालय
नगर में पुराने बस स्टैंड पर स्थित सार्वजनिक शौचालय निगरानी एवं रखरखाव की कमी के कारण शौचालय बंद हैं जिस कारण शौचालय होने के बावजूद शौचालय की कमी जरूरतमंदों को महसूस हो रही है अस्पताल चौक का सार्वजनिक शौचालय की बदहाली इसका जीता जागता उदाहरण है जहां सरकार शौचालय के लिए भरपूर ध्यान दें स्वच्छता के लिए भरपूर राशि भी उपलब्ध करा रही है लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदारों की लापरवाही उदासीनता इस समस्या का प्रमुख उदाहरण है।
इनका कहना
कई बार शौचालय को लेकर कहा पर जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा ना ही कोई कर्मचारी यहां नियुक्त किया जा रहे हैं जो स्वच्छता की मॉनीटरिंग कर सके।
मुकेश मेश्राम
पार्षद वार्ड नं 1 नगर परिषद घोड़ाडोंगरी
इनका कहना
नगर परिषद में पदस्थ इंजीनियर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं बिना तकनीकी अमले के कार्य नहीं हो पा रहे हैं इस कारण शौचालय का जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है।
हरप्रीत सिंह खनूजा
वार्ड पार्षद/ उपाध्यक्ष नगर परिषद घोड़ा डोंगरी
