Site icon desh 24×7

कांग्रेस ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री की

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

 

 

बांदा. कांग्रेस ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर के श्रद्धां जलि दिया पार्टी कार्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में कार्यक्रम को आयोजित किया गया l इस दौरान शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सादा जीवन व उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके कार्यों में स्वाभिमान, ईमानदारी, मितव्ययता, कर्मठता के कड़े मानदंड थे। जिनका पालन उन्होंने जीवन भर किया। उन्होंने राजनीति के माध्यम से सदैव लोक कल्याण के कार्य किए थे। आज के राजनीतिज्ञों को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। शहर अध्यक्ष ने मनरेगा का नाम बदले जाने पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा दूषित मानसिकता की राजनीति कर रही है। योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने से लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं। इस मौके पर शिवबली सिंह, शब्बीर सौदागर, नाथूराम सेन, रफत खान, सुखदेव गांधी, उबैद उल्ला खान, अली बक्श, जहांगीर खान, इस्लाम मंसूरी, गोविंद नरायण, आदित्य, अनिल त्रिपाठी, हरिश्चंद्र वाजपेयी कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version