Site icon desh 24×7

समाज सेवी बनवारी अकोले के अथक प्रयासों से नगर को मिली मंगल भवन की सौगात

 


 


 

दिलीप अग्रवाल ब्यूरो चीफ 9425006741

 

घोड़ाडोंगरी बैतूल में जिला कतिया समाज संगठन बैतूल द्वारा समाज के लिए नवनिर्मित मंगल भवन का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम 11 जनवरी 2026, रविवार को नगर के महाविद्यालय के पास स्थित नव निर्मित मंगल भवन का उद्घाटन
कार्यक्रम मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, जनजाति कार्य विभाग भारत सरकार दुर्गादास उईके तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल विशेष अतिथि मोहन नगर उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद, क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, ठाकुरदास नागवंशी विधायक पिपरिया, ब्रह्मा भलावी पूर्व विधायक घोड़ाडोंगरी की उपस्थिति में सम्पन्न होंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्रवण कुमार अमरवंशी करेंगे।
इस संबंध में गुरुवार को मंगल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कातिया समाज अध्यक्ष बनवारी अकोले ने बताया कि कतिया समाज संगठन समाज के सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है और इसी कड़ी में कातिया समाज और शासन प्रशासन,जनप्रतिनिधि,जन सहयोग से नव निर्मित भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो सका।

अकोले ने बताया यह मंगल भवन कातिया समाज के साथ अन्य समाज में होने वाले मांगलिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम,परिचय सम्मेलनों के लिए बहुउपयोगी साबित होगा।

अकोले ने मंशा जाहिर कर कहा समाज का मंगल भवन जिला मुख्यालय के साथ समस्त ब्लाक मुख्यालय पर मंगल भवन का निर्माण कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे जिसके लिए समाज के दानदाताओ ने भवन के लिए अपनी भूमि दान देने को तैयार हैं। मंगल भवन समाज के विभिन्न आयोजनों के लिए स्थायी केंद्र के रूप में कार्य करेगा ।
प्रेस वार्ता में कातिया समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार आशीष अग्रवाल,कुलदीप साहू,दिलीप अग्रवाल,निलेश मालवीय,विशाल घोड़की,सौरभ पारधी सहित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Exit mobile version