Site icon desh 24×7

आपातकालीन 108 की सूझबूझ से एवं सजगता से समय पर उचित इलाज दिया जा रहा।

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

आज दिनांक 2/01/2026 को समय लगभग शाम को 06 बजकर 11 मिनिट पर 108 आपातकालीन लाईन पर एक एक्सीडेंट आया जिसकी जानकारी 108 जिला प्रभारी ब्रिजेंद्र पाल जी को प्राप्त हुई उन्होंने यथाशीघ्र सक्रियता का परिचायक देते हुए नजदीकी लोकेशन बलदेवगढ़ पी एस 2887 को रवाना कराया जिसमें ब्रजपाल पाल पिता रमलू पाल उम्र 22 वर्ष निवासी मलगुवा मोटरसाइकिल से पटोरी जिला टीकमगढ़ से रिश्तेदारी में नंदगाय जिला छतरपुर जा रहे थे जहां कन्नपुर के आगे खरीला गांव में गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसमें तीन लोग बैठे हुए थे जिसमें ब्रजपाल पाल को दाई आंख के पास चोट आई जिसमें बलदेवगढ़ 2887 में ऑन ड्यूटी पायलेट मिथलेश चढ़ार और ईएमटी वीरेंद सिंह खंगार ने प्राथमिक उपचार के साथ सी एच सी बलदेवगढ़ में भर्ती कराया जहां ऑन ड्यूटी डॉ राशि जैन ने प्राथमिक उपचार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जहा जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है

Oplus_0

Exit mobile version