Site icon desh 24×7

बिलिंग में उड़ान भरने के दौरान घायल हुए पायलट की पीजीआई में मौत

बैजनाथ( रितेश सूद )विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी में रविवार को घायल हुए पायलट की पीजीआई मे सोमवार देर रात को मौत हो गईl मृतक पायलट की पहचान एस के रूप मे हुई है, उक्त पायलट स्थानीय निवासी था, वो पिछले कई बरसों से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों से जुड़ा हुआ था l रविवार को एक टेंडम उड़ान के दौरान मृतक पायलट उनकी मदद कर रहा था, कि अचानक वो पैराग्लाइडर की चपेट में आ गया, और करीब 35 फिट तक एयर लिफ्ट हो गयाl इसके बाद वह से गिर गया l उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद विवेकानंद हॉस्पिटल पालमपुर में रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी जी आई रेफर कर दिया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई l पिछले चार दिनों में बिलिंग मे हादसे के दौरान यह दूसरी मौत हैl इससे 2 दिन पूर्व भी एक पायलट की हादसे में मौत हो गई थी l जिससे बीड बिलिंग में शोक की लहर व्याप्त हैl हालांकि प्रशासन यहां पर शुल्क लेता है, लेकिन सुविधा देने में लगातार नाकाम साबित हो रहा है l टेक ऑफ साइड से जहां पायलट उड़ान भरते हैं, वहां पर घास नहीं है, और जगह जगह पत्थर दिख रहे हैंl जो हादसों को न्योता दे रहे हैंl अगर जल्द यहां पर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले समय मे और भी दुर्घटनाएं होने से इनका नहीं की जा सकता है l

Exit mobile version