Site icon desh 24×7

लखनऊ उत्तर प्रदेश। कोडीन सिरप कांड मे एक और खुलासा .लखनऊ की एक फर्म ने तस्करी कर कई शहरों मे बेंची दवा।लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

*कोडीन सिरप कांड में एक और खुलासा…*
*लखनऊ की एक फर्म ने तस्करी कर कई शहरों में बेची मौत की दवा…*

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की ख़ास रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में नशीले कफ सिरप की तस्करी को लेकर आजकल राजनीति गर्म है। अलग-अलग जिलों के बाद इस बार लखनऊ की एक और फर्म का नाम तस्करी का ज़िक्र हुआ है।
औषधि निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने इंदिरानगर थाने में मेसर्स कान्हा फार्मास्युटिकल्स के संचालक आरुष सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि नशे के लिए कफ सिरप की सप्लाई अलग-अलग शहरों में की गई थी। एफआईआर के मुताबिक, साजिश के तहत लाभ कमाने के लिए कफ सिरप को नियम के विपरित बेचा गया। औषधि विभाग ने 11 व 12 अक्तूबर को मेसर्स आर्षक फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि. और मेसर्स इधिका लाइफसाइन्सेज फर्म की जांच की थी। इस दौरान पता चला कि तकरोही मेसर्स कान्हा फार्मास्युटिकल्स फर्म की ओर से कोडिनयुक्त 11,783 शीशी सिरप एक अप्रैल 2024 से 31 अक्तूबर 2024 के बीच क्रय किया गया था।

Exit mobile version